बिहार में 23 IAS का Transfer! 12 नए अफसरों की Field Posting, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
Patna: बिहार सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कई जिलों में उप विकास आयुक्त (DDC), नगर आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। खास बात यह है कि 2024 बैच के 12 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को भी फील्ड पोस्टिंग दी गई है।
गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम की जिम्मेदारी
तबादले के तहत बाढ़ की पूर्व एसडीओ गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
तुषार कुमार को मधुबनी का उप विकास आयुक्त (DDC) बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों के एसडीओ को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- श्रेया श्री को खगड़िया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
- अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- तुषार कुमार को मधुबनी का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
- प्रद्म्युन सिंह यादव, कटिहार के एसडीओ, को उद्योग विभाग के निदेशक और खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।
- आकांक्षा आनंद, मुजफ्फरपुर पश्चिम की एसडीओ, को सासाराम का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
- अंजली शर्मा, अरेराज की एसडीओ, को समाज कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया है।
- रोहित कर्दम, नवगछिया के एसडीओ, को कैमूर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
- शिप्रा विजय कुमार चौधरी, आरा सदर की एसडीओ, को जमुई का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
- नेहा कुमारी, सासाराम की एसडीओ, को कटिहार का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
2024 बैच के 12 अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग
इस प्रशासनिक फेरबदल में 2024 बैच के 12 नए आईएएस अधिकारियों को भी फील्ड में उतारा गया है। इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार के इस फैसले से जिलों में प्रशासनिक स्तर पर व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना में अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई है। नए पदस्थापन के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।