सुरों की दिग्गज आवाज़ को श्रद्धांजलि: आशा भोसले के निधन पर विधान परिषद् सभापति ने जताया शोक
Apr 12, 2026, 18:53 IST
Bihar news: भारतीय संगीत जगत की महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक की लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि आशा भोसले भारतीय संगीत की एक ऐसी महान हस्ती थीं, जिनका नाम सदैव सम्मान और गौरव के साथ लिया जाएगा। उन्होंने अपने लंबे और शानदार करियर में सैकड़ों यादगार गीतों को अपनी आवाज़ दी, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आशा जी का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। हालांकि, उनकी मधुर आवाज़ और उनके गीत हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
आशा भोसले का जाना एक युग के अंत जैसा है, लेकिन उनकी आवाज़ हमेशा अमर रहेगी।