राजस्व विभाग के दो अधिकारियों पर गिरी गाज, मंत्री के निर्देश पर किया गया निलंबित

 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने की बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोप में दो रेवन्यू ऑफिसर को सस्पेंड किया है। अकबर पर अंचलाधिकारी सुमित कुमार और बोधगया CO अविनाश कुमार को निलंबित किया गया है। दोनों का सस्पेंशन एक ही व्यक्ति के जमीन मोटेशन की वजह से हुई है।

दरअसल,दोनो अंचलाधिकारी ने जमीन की जमाबंदी में बड़ी अनियमितता की है। दोनो के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई की अनुशंसा की है। इसके बाद दोनों पर कार्रवाई की गई। आदेश में कहा गया है कि सुमित कुमार दाखिल खारिज वाद सं-692/2023-24 को पुराने खाता, खेसरा से भूमि का मिलान एवं जांच किए बिना नियमों की अनदेखी कर स्वीकृति किये जाए एवं स्वीकृति के बाद उस भूमि का रामचन्द्र यादव, पिता-रूपन यादव, ग्राम-मस्तपुरा अंचल बोधगया के नाम पर ऑनलाइन जमाबंदी कर दी थी।

दोनों अफसरों पर कार्रवाई राजस्व एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के निर्देश पर की गई है। विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि विभाग जीरो टॉलरेंस पर काम कर रहीं है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए हर तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।