सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में दो मंत्रियों की एंट्री पर हंगामा, सुरक्षा गेट पर रोका गया, जानिए पूरा मामला…
Bihar news: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त असहज स्थिति बन गई, जब मंत्री दिलीप जायसवाल और मिथिलेश तिवारी को कार्यक्रम स्थल के गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। दोनों मंत्री कार्यक्रम में पहुंचने में देर से आए थे।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इसी दौरान दोनों मंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट खोलकर अंदर जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।
कुछ देर इंतजार के बाद मिली एंट्री
गेट पर सुरक्षाकर्मियों और मंत्रियों के बीच कुछ देर स्थिति बनी रही। इसके बाद इंतजार करने के बाद दिलीप जायसवाल और मिथिलेश तिवारी को कार्यक्रम स्थल के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई।
मामला सामने आने के बाद कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल को लेकर चर्चा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर तैनात कर्मियों ने नियमों का पालन करते हुए गेट पर प्रवेश को लेकर सख्ती दिखाई।