UPSC CSE 2024: बिहार कैडर की लिस्ट जारी, 10 नए IAS अधिकारियों को मिला मौका; AIR-8 राज कृष्ण झा को मिला होम कैडर
Patna Desk: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने 2024 सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों की आईएएस कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में बिहार के हिस्से कुल 10 नए IAS अधिकारी आए हैं, जो अब राज्य में प्रशासनिक सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। अलग-अलग राज्यों से आने वाले इन युवाओं को बिहार कैडर मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
सीतामढ़ी के राज कृष्ण झा को मिला ‘होम कैडर’, AIR-8 लाने पर मिला सम्मान
सूची में सबसे अधिक चर्चा सीतामढ़ी जिले के अथरी गांव के राज कृष्ण झा को लेकर है। राज कृष्ण ने UPSC में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल की थी, जो इस बार बिहार से आने वाली सबसे बड़ी सफलता थी। उन्हें कुल 1031 अंक मिले थे: 831 (लिखित) + 200 (इंटरव्यू)
उनकी टॉप रैंकिंग और पसंद के कारण उन्हें बिहार कैडर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब वे अपने ही राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनकर जिलों में विकास और सुशासन में सहयोग करेंगे।
बिहार कैडर में शामिल हुए ये 10 नए IAS अधिकारी
UPSC की ओर से जारी फाइनल सूची के मुताबिक, बिहार को इस साल निम्नलिखित अधिकारी मिले हैं:
इनमें से कई अधिकारी बिहार के बाहर के राज्यों से हैं, लेकिन देश की संयुक्त कैडर नीति के तहत उन्हें बिहार में नियुक्ति मिली है।
अप्रैल 2025 में आया था परिणाम
IAS, IPS, IFS सहित शीर्ष सेवाओं के लिए आयोजित UPSC CSE 2024 का अंतिम परिणाम 22 अप्रैल 2025 को घोषित किया गया था। कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। इसके बाद केंद्र सरकार ने 179 IAS अधिकारियों के लिए कैडर अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी की।
बिहार में कैडर आने वाले इन नए अधिकारियों से उम्मीद है कि वे प्रशासनिक तंत्र में ऊर्जा, पारदर्शिता और नई सोच के साथ योगदान देंगे।