विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया ‘दैनिक दिनचर्या’ पुस्तक का विमोचन, बोले- हर घर के लिए उपयोगी होगी किताब

 

Bihar news: बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में कृषि-शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. अभय नाथ सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘दैनिक दिनचर्या (हर घर के लिए एक उपयोगी पुस्तक)’ का विमोचन किया।

इस मौके पर डॉ. प्रेम कुमार ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इसमें दैनिक जीवन, अनुशासन और बेहतर जीवनशैली से जुड़े कई उपयोगी विषयों को शामिल किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक समाज के विभिन्न वर्गों के लिए मार्गदर्शक और दैनिक जीवन में उपयोगी साबित होगी।

कार्यक्रम में बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र नारायण यादव, पुस्तक के लेखक डॉ. अभय नाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने भी पुस्तक को जनोपयोगी बताते हुए लेखक को शुभकामनाएं दीं।