बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, मानसून हुआ सक्रिय; आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून अब तेजी से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. राज्य के करीब आधे हिस्से यानी 17 जिलों को कवर करने के बाद मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को राज्य के सभी 38 जिलों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के 24 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 14 जिलों में मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान पूरे सूबे में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली को लेकर लोगों से विशेष सावधानी बरतने और खराब मौसम में पक्के मकानों में शरण लेने की अपील की है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बिहार के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया है और अगले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में इसके और सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलेगी.
इन 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
- मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार के दक्षिण, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मानसून के प्रभाव के कारण मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा बिगड़ा रहेगा. जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उनमें राजधानी पटना के अलावा गया, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और शेखपुरा शामिल हैं. इसके साथ ही उत्तर और पूर्व बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका में भी भारी बारिश और तेज आंधी का पूर्वानुमान है. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है.
दरभंगा समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट
- प्रदेश के शेष 14 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं. इन क्षेत्रों में शनिवार को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है. हवा की रफ्तार यहां भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है. जिससे उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.
17 जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय
- मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 12 जून को मानसून ने बिहार के कई नए सीमावर्ती और मैदानी इलाकों में कदम रख दिया है. वर्तमान में राज्य के 17 जिलों में मानसून शत-प्रतिशत सक्रिय हो चुका है, जबकि 5 अन्य जिलों के आंशिक हिस्सों में मानसूनी हवाएं पहुंच चुकी हैं. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों (48 से 72 घंटे) के भीतर मानसून बिहार के बचे हुए सभी हिस्सों और जिलों को पूरी तरह से कवर कर लेगा. जिससे पूरे राज्य में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा.
कहां-कहां पहुंचा मानसून?
- मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, जिन 17 जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. उनमें प्रमुख रूप से सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, बेगूसराय, लखीसराय, बांका, मुंगेर, खगड़िया और भागलपुर शामिल हैं. इसके अतिरिक्त पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और जमुई जिलों के कुछ चुनिंदा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी मानसून ने दस्तक दे दी है. फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से होकर गुजर रही है. जो अगले कुछ घंटों में पटना और उसके आस-पास के क्षेत्रों की तरफ बढ़ेगी.
बिहार वेदर अपडेट
राजधानी पटना में आज कैसा रहेगा मौसम?
- पटना और इसके आस-पास के अनुमंडलों के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को दिनभर आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे. शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है. बारिश होने की वजह से पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से पटनावासियों को बड़ी राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि, दोपहर और शाम के वक्त पटना के कुछ शहरी और ग्रामीण इलाकों में आकाशीय बिजली यानि वज्रपात गिरने की भी आशंका जताई गई है, इसलिए लोगों को खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है.
4-5 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर
- मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही उत्तर-पूर्वी हवाओं और मानसून के लगातार आगे बढ़ने के कारण अगले चार से पांच दिनों तक पूरे बिहार में बारिश की गतिविधियां लगातार बनी रहेंगी. उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं. जबकि दक्षिण और मध्य बिहार में गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस मानसूनी सक्रियता से न केवल तापमान में भारी कमी आएगी, बल्कि तपती गर्मी से भी पूरी तरह निजात मिल जाएगी. यह बदलाव बिहार के किसानों के लिए संजीवनी की तरह है. क्योंकि समय पर बारिश होने से धान की नर्सरी तैयार करने और खरीफ फसलों की बुवाई के काम में अब काफी तेजी आएगी.
इन जिलों में पूरी तरह पहुंचा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर समेत कई जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है।
वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की सलाह दी है. किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है, क्योंकि कई जिलों में वज्रपात की भी आशंका है.
किसानों के लिए राहत
बारिश शुरू होने से धान की खेती की तैयारी कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर मानसून पहुंचने से खरीफ फसलों की बुआई में तेजी आएगी और कृषि कार्यों को फायदा मिलेगा