यूट्यूबर मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा कौन हैं? सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, लिखा- अब हर सफर तुम्हारे साथ

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने अपने हमसफर का ऐलान किया है। पटना वीमेंस कॉलेज की छात्रा अनुष्का से वह रिलेशनशिप में है। मनीष कश्यप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर की है।
 

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने अपने हमसफर का ऐलान किया है। पटना वीमेंस कॉलेज की छात्रा अनुष्का से वह रिलेशनशिप में है। मनीष कश्यप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर की है।

मनीष कश्यप ने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की है। हमसफर के साथ दिल वाला इमोजी भी लगाया है। लिखा- 'अब हर सफर तुम्हारे साथ। ख्वावों में देखा था जिस खूबसूरत एहसास को आज उसी हमसफर के साथ एक नई कहानी दुनिया के सामने हैं।'

मनीष कश्यप ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें शेयर की थीं. शो के दौरान उन्होंने पहली बार अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि उनकी 21 साल की एक गर्लफ्रेंड है.

इसके बाद से ही सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा होने लगी थी. हालांकि, उस वक्त उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम सार्वजनिक नहीं किया था. अब अनुष्का के साथ तस्वीर और कैप्शन सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

अनुष्का शर्मा को अनुष्का कुमारी के नाम से भी जाना जाता है. वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर क्षेत्र की रहने वाली हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है.

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अनुष्का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार भी थीं. छात्र राजनीति से जुड़ी रहने के कारण भी वह चर्चा में रही हैं. अब मनीष कश्यप के साथ उनकी तस्वीर सामने आने के बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.