विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 से, 5 दिवसीय सत्र में 5-5 बैठकें होंगी

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर 2026 तक चलेगा। संसदीय कार्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है
 

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर 2026 तक चलेगा। संसदीय कार्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस 5 दिवसीय सत्र में दोनों सदनों की कुल 5-5 बैठकें होंगी। यह 18वीं बिहार विधानसभा का चौथा तथा विधान परिषद का 214वां सत्र होगा। सत्र का सबसे मुख्य एजेंडा चालू वित्तीय वर्ष 2026-2027 का द्वितीय अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक पास कराना है। छोटा सत्र होने से विधायी व वित्तीय कार्यों के दौरान सदन में तीखी सियासी तकरार के आसार हैं।

सत्र में विपक्ष आक्रामक रणनीति के साथ उतरेगा। विपक्षी दल कानून-व्यवस्था, हालिया एनकाउंटर, जनहित के मुद्दों और बुनियादी योजनाओं में बजट कटौती पर सरकार को घेरेगा। वहीं, सरकार बीते 6 महीनों के उद्योग, निवेश व रोजगार के कामों का बखान कर पलटवार करेगी।

30 नवंबर को शपथ, अध्यादेश पटल पर रखने व द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा। 1-2 दिसंबर को राजकीय विधेयक पारित होंगे। 3 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा, मतदान और विनियोग विधेयक पास होगा

30 नवंबर को अनुपूरक बजट रखा जाएगा। 1 दिसंबर को गैर-सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी। 2-3 दिसंबर को राजकीय विधेयक लिए जाएंगे तथा 4 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पास होगा।