बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा फायदा! गन्ना किसानों के लिए सरकार का बड़ा अलर्ट, जल्दी करें आवेदन
क्यों जरूरी है रजिस्ट्रेशन?
सरकार द्वारा चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण योजनाएं:
• मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना
• गन्ना यंत्रीकरण योजना
• गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम
इन सभी का लाभ अब सिर्फ रजिस्टर्ड किसानों को ही मिलेगा।
खेती में मिलेगी आधुनिक मदद
गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को बुआई से लेकर कटाई तक के आधुनिक उपकरणों पर 50 से 60% तक अनुदान दिया जा रहा है, जिससे खेती आसान और लाभदायक बन सके।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
• गन्ना उद्योग विभाग के पोर्टल पर जाएं
• 13 अंकों का DBT ID दर्ज करें
• OTP से वेरिफिकेशन करें
• आधार, बैंक और अन्य विवरण भरें
• सबमिट करते ही मिलेगा रजिस्ट्रेशन ID
सीधे खाते में आएगा पैसा
रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों को बीज, मशीन और अन्य सुविधाओं पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही आधुनिक खेती के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी मिलेगा।
विभाग की अपील
ईख आयुक्त ने सभी गन्ना किसानों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि वे किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहें।