"Bleed India With aThousand Cuts" अर्जुन रामपाल का ये Dialogue उनका Look और इस Movie का Trailer भाईसाब, दिमाग चकरा देगा
Bollywood Segment: रणवीर सिंह का जबसे धुरंधर से फर्स्ट लुक सामने आया है तब से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और आज इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में रणवीर सिंह का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला है. जितना इस ट्रेलर ने इंतजार कराया है उतना ही ये बेहतरीन है. इसके बाद से अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं हो रहा है.
धुंरधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे आदित्य धर ने ही डायरेक्ट, प्रोड्यूस किया है और लिखा भी है. आदित्य धर हर बार कुछ ऐसा लेकर आते हैं जो लोगों को इंप्रेस कर देता है.
कैसा है ट्रेलर
धुरंधर की बात करें तो ट्रेलर देखकर लग रहा है कि ये सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है. रणवीर सिंह का जबरदस्त एक्शन है. खास बात ये है कि संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल तीनों ही विलेन के किरदार में नजर आए हैं,. फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान को लेकर है. धुरंधर का ट्रेलर काफी इंप्रेस करने वाला है. ट्रेलर में ही फिल्म के जबरदस्त डायलॉग्स दिखा दिए गए हैं.
फिल्म में एक दो नहीं बल्कि पूरे तीन विलेन दिखाए गए हैं. संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल विलेन बनकर रणवीर सिंह पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. उनके लुक से लेकर एक्टिंग तक हर चीज से फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं. अब इसके रिलीज होने का इंतजार है.
फैंस हुए खुश
ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. वो इसे देखने के बाद ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- आदित्य धर के लिए हैट्स ऑफ. वहीं दूसरे ने लिखा-अक्षय, अर्जुन, आर माधवन और संजू की एक्टिंग नेचुरल लग रही है, यह सच में ब्लास्ट होगी. एक ने लिखा-छा गए रणवीर सिंह.