Arijit Singh का ये फैसला फैंस को कर रहा हैरान परेशान, आखिर Arijit ने क्यों लिया ये फैसला?
Entertainment: भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय गायकों में शामिल अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी की रात सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से विदाई लेने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यह सफर यादगार रहा. अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के ऐलान के साथ ना सिर्फ अपने करोड़ों फैंस बल्कि इंडियन सिनेमा के पार्श्व प्लेबैक सिंगर कुमार सानू को भी निराश कर दिया है. कुमार सानू ने अरिजीत सिंह के सिंगिंग रिटायरमेंट पोस्ट पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. कुमार सानू के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स का भी अरिजीत सिंह के इस फैसले से दिल टूट गया है. अब अरिजीत सिंह का पोस्ट उनके चाहने वालों के कमेंट्स से भर चुका है और सभी एक ही सवाल कर रहे हैं आखिर क्यों?
अरिजीत सिंह के पोस्ट पर उनके लाखों फैंस और सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं. वहीं, कुमार सानू ने दुखी मन से लिखा है, 'मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ है, क्योंकि आपकी आवाज लाखों में एक है, मैंने हमेशा आपकी आवाज को पसंद किया है, एक पर्सन के तौर पर भी मैं आपकी तारीफ करता हूं, आप पर गर्व है कि आपने इतनी कम उम्र में इतना बड़ा कदम उठाया है, भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखे, मैं जानता हूं कि आप एक ग्लोबल स्टार हैं.'.
गायिका श्रेया घोषाल ने अरिजीत के इस फैसले पर अपना रिएक्शन दिया है. गायिका ने लिखा है, यह @arijitsingh के लिए एक नए दौर की शुरुआत है और मैं इस प्रतिभाशाली कलाकार की रचनाओं को सुनने, समझने और अनुभव करने के लिए बेहद उत्साहित हूँ!! मैं इसे एक युग का अंत नहीं कह सकता, उनके जैसे प्रतिभाशाली कलाकार को पारंपरिक तरीकों और माध्यमों से परिभाषित नहीं किया जा सकता और न ही उन्हें किसी तय फॉर्मूले में बांधा जा सकता है, मेरे प्यारे अरिजीत, अब और ऊंचाइयों को छूने का समय है'.
अरिजीत के पोस्ट पर रिएक्ट करने वालों में आशिष चंचलानी, यशराज मुखाटे, अरमान मलिक, रैपर बादशाह, सिंगर राजा कुमारी, भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला, सिंगर सोफी चौधरी, एक्टर सिद्धांत कपूर, एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा समेत कई स्टार्स ने रिएक्ट किया है. अरिजीत सिंह के सिंगिंग रिटायरमेंट पोस्ट को 2.2 मिलियन लोगों ने लाइक भी कर लिया है.