पटना में एक प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
 

 

पटना के फुलवारीशरीफ में मंगलवार की रात घर में घुसकर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर मंटू शर्मा को गोली मार दी. वहीं परिवार के दो अन्य लोग भी गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसके बाद परिवार के लोग सबको लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर ने मंटू शर्मा को मृत घोषित कर दिया वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है. वैसे ये घटना रात के करीब 9.30 बजे के आसपास की है. 

आपको बता दें फुलवारीशरीफ में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया. जिसमें एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई, जबकि उनके पिता और भाई बुरी तरह जख्मी है. घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारीशरीफ जानीपुर बेऊर खगौल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. घटना का कारण जमीन के व्यवसाय से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है.

वैसे स्थानीय लोगों के मुताबिक पटना के विक्रम के गंगा चक के मूल निवासी और सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी सुधीर शर्मा फुलवारीशरीफ खगौल मुख्य मार्ग किनारे बीएमपी 16 के सामने न्यू सबजपूरा कॉलोनी में अपना मकान बनाए हुए हैं. सुधीर शर्मा का बड़ा बेटा मंटू शर्मा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है. घटना को देर रात उस वक्त अंजाम दिया गया जब घर के नजदीक एक मैरिज हॉल में बरात लगने जा रही थी. उसी बारात के शोर के बीच मंटू शर्मा के घर में कई अपराधी घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे.