रौशन सर पर टूटा दुखों का पहाड़! छोटे भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत, कौन था प्रिंस यादव और कैसे गई जान?
Patna Desk: पटना के मशहूर कोचिंग 'ज्ञान बिंदु' के डायरेक्टर रौशन आनंद सर के परिवार पर इस समय मुसीबतों का सबसे बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है। एक तरफ जहां रौशन सर खुद जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर होटल में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई है।
टीवी रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस यादव का शव नेपाल के विराटनगर के होटल में 13 जून की देर रात संदिग्ध स्थिति में मिली है। नेपाल पुलिस मौत या हत्या दोनों एंगल को लेकर जांच कर रही है। खान सर के कोचिंग पर हुए हमले में प्रिंस आरोपी भी था।
घटना के समय प्रिंस यादव के साथ मौजूद सभी युवकों को नेपाल पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। नेपाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना ऐसे समय हुई है जब रौशन आनंद खुद पटना में चर्चित कोचिंग विवाद और मारपीट मामले में जेल में बंद हैं। ऐसे में प्रिंस यादव की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
मूल रूप से सहरसा के रहने वाले और पटना के चर्चित शिक्षक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस कुमार यादव की अपनी एक अलग पहचान थी। प्रिंस यादव बिहार के सहरसा जिले से जुड़े बताए जाते हैं और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के छोटे भाई थे। स्थानीय स्तर पर उनकी राजनीतिक सक्रियता की भी चर्चा रही है। जानकारी के मुताबिक, वे भविष्य में जिला परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे और अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय थे।
हाल के दिनों में उनका नाम पटना के हाई-प्रोफाइल कोचिंग विवाद से भी जोड़ा जा रहा था। खान सर के कोचिंग पर हमले के मामले में प्रिंस यादव का नाम भी आरोपियों में शामिल बताया गया था। FIR दर्ज होने के बाद वह अपने 6-7 करीबी साथियों के साथ नेपाल में रह रहा था। इससे पहले 2021 में भी खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के एक मामले में प्रिंस यादव का नाम सामने आया था और उस पर आरोप लगाए गए थे।