नालंदा हादसे पर विधानसभा अध्यक्ष का शोक: “ईश्वर दे पीड़ित परिवारों को संबल, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना”

 
Bihar news: नालंदा के मां शीतला मंदिर में पूजा के दौरान हुई दर्दनाक भगदड़ की घटना पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य दें।

विधानसभा अध्यक्ष ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा राज्य पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

गौरतलब है कि नालंदा में शीतला अष्टमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे, जहां अचानक मची भगदड़ ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना के बाद पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है।