भारत-नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, रक्सौल मैत्री पुल से अवैध घुसपैठ की कोशिश नाकाम

 

Newshaat Desk: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रक्सौल मैत्री पुल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

सीमा पर तैनात SSB के जवानों ने संदेह के आधार पर उसे रोका और पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार व्यक्ति से गहन पूछताछ कर रही हैं। उसके भारत आने के उद्देश्य, संभावित नेटवर्क और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।