बांका के अमरपुर में रात के अंधेरे में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

 

Banka: बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 से चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी करने वाले अपराधियों ने पूरी वारदात बड़ी चतुराई और निडरता के साथ अंजाम दी। वारदात का पूरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अपराधी बिना किसी डर के बाइक उठा कर फरार हो जाते हैं।

पीड़ित परिवार ने अमरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता और रोष देखने को मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर वे अब और सतर्क हैं।

रिपोर्टर: दीपक कुमार, बांका