पांडव हत्याकांड पर दिल्ली में उबाल: जंतर-मंतर पर जन सुराज का प्रदर्शन, SIT जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता विवेक कुमार ने कहा कि राजधानी में बड़ी संख्या में रहने के बावजूद बिहारियों को अपमान, शोषण और हिंसा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पांडव की हत्या ने दिल्ली में बिहारी समाज की असुरक्षा को उजागर कर दिया है।
सभा के दौरान अनूप मैथिल और आदित्य मोहन ने तीन प्रमुख मांगें रखीं—मामले की जांच SIT से कराई जाए, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद संबंधित नेतृत्व की ओर से संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई। इस मुद्दे को लेकर रेखा गुप्ता पर भी सवाल उठाए गए।
वहीं, प्रवक्ता अक्षत सोनक ने कहा कि देशभर में बिहारियों के साथ हो रहा भेदभाव एक गंभीर सामाजिक समस्या बनता जा रहा है, जिसके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन के बाद जन सुराज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
यह विरोध-प्रदर्शन न केवल एक घटना के खिलाफ आक्रोश था, बल्कि बिहारियों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर उठी व्यापक आवाज भी बन गया है।