मंत्री जयंत राज को मैसेंजर पर भेजा अश्लील संदेश, बांका का आरोपी लुधियाना से धराया

 

Banka: बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट
बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज के फेसबुक मैसेंजर पर आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी संदीप पासवान के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि यह मामला 22 सितंबर का है, जब मंत्री जयंत राज को फेसबुक मैसेंजर पर आपत्तिजनक संदेश प्राप्त हुआ था। इस पर मंत्री के सचिव मोहन कुमार सिंह ने अमरपुर थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था।

एसपी वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच की गई। लोकेशन पंजाब के लुधियाना में मिलने पर विशेष टीम वहां भेजी गई और आरोपी को दबोच लिया गया। उसके पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

आरोपी को बांका लाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में अमरपुर एसडीपीओ अमर विश्वास के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा समेत कई अधिकारी शामिल थे।

रिपोर्टर: दीपक कुमार , बांका