हाजीपुर में रिश्तों पर दाग: नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोप में जीजा गिरफ्तार, इलाके में सनसनी

 
Hajipur Crime News: बिहार के हाजीपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। लालगंज थाना क्षेत्र में ससुराल आए एक दामाद पर नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़िता को संरक्षण में लेते हुए आरोपी जीजा को हिरासत में ले लिया। दोनों को थाना लाकर पूछताछ की गई और मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है।

वरीय अधिकारी और फोरेंसिक टीम पहुंची मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं ताकि वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मुजफ्फरपुर का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी निवासी विष्णु राम के रूप में हुई है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल जांच और साक्ष्यों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार, हाजीपुर