6 साल बाद जेल से बाहर शरजील इमाम, पैरोल पर भाई की शादी में शामिल होने लखनऊ रवाना

 
Bihar news: जहानाबाद जिले के काको निवासी शरजील इमाम करीब 6 साल बाद जेल से बाहर आए हैं। कोर्ट से मिली पैरोल के बाद वे बुधवार सुबह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हो गए।

10 दिन की पैरोल, परिवार में खुशियों का माहौल

जानकारी के मुताबिक, शरजील इमाम को 20 मार्च से 30 मार्च तक की पैरोल दी गई है, ताकि वे अपने भाई मुजम्मिल इमाम की शादी में शामिल हो सकें।
    •    25 मार्च: लखनऊ में निकाह
    •    28 मार्च: काको गांव में रिसेप्शन

काफी लंबे समय बाद परिवार में इस मौके पर खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

दिल्ली दंगा केस में जेल में थे बंद

शरजील इमाम पर 2020 में दिल्ली में हुए CAA विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण देने और हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में उन पर UAPA जैसी गंभीर धाराएं भी लगाई गई हैं। तब से वे तिहाड़ जेल में बंद थे।

IIT बॉम्बे से पढ़ाई, राजनीति से भी जुड़ाव

शरजील इमाम आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग कर चुके हैं। उनके पिता अशरफ इमाम भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं और जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर जहानाबाद विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

सुरक्षा और निगरानी के बीच यात्रा

पैरोल पर बाहर आए शरजील इमाम की गतिविधियों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। वहीं, उनके लखनऊ पहुंचने और शादी समारोह में शामिल होने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रखी गई है।