37th National Games : हॉकी झारखंड की महिला टीम ने पंजाब को हरा कर जीता कांस्य पदक

 
37TH NATIONAL GAME: हॉकी झारखंड की महिला टीम ने पंजाब को हरा कर जीता कांस्य पदक

गोवा में 30 अक्तूबर से 08 नवंबर तक आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 में बुधवार को झारखंड के खाते में झारखंड की महिला हॉकी टीम पंजाब को हरा कर एक और पदक अपने नाम कर लिया। झारखंड की महिला टीम ने तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में हॉकी पंजाब को 1-0 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया। झारखंड की ओर से एक मात्र गोल प्रमोदिनी लकड़ा ने मैच के आठवें मिनट में फील्ड गोल के जरिये किया. झारखंड टीम के कांस्य पदक जीतने पर हॉकी झारखंड,खेल विभाग और झारखंड ओलंपिक संघ के सभी पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई दी है।