पलामू को बड़ी सौगात! मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी PG की पढ़ाई, 20 सीटों पर एडमिशन..लेकिन एडमिशन लेने से पहले जान लें Terms and Condition... 

Palamu: पीजी कोर्स की अवधि तीन साल निर्धारित की गई है. यदि कोई छात्र तीन साल से पहले पढ़ाई छोड़ता है, तो उसे सरकार के नियमों के अनुसार 30 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा. यह नियम छात्रों को कोर्स पूरा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है.
 

Palamu: पलामू जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में अब स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई शुरू होने जा रही है. कॉलेज के 5 विभागों में पीजी कोर्स की मंजूरी मिल गई है, जिसके तहत कुल 20 सीटों पर छात्रों का एडमिशन होगा. यह पलामू और आसपास के इलाकों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. अब मेडिकल छात्रों को पीजी की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों या बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. 

पीजी में एडमिशन के लिए छात्रों को पहले नीट पीजी परीक्षा पास करनी होगी. जो छात्र इस परीक्षा में सफल होंगे, वही यहां दाखिला ले सकेंगे. सरकार द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची मेडिकल कॉलेज को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. 

तीन साल का होगा कोर्स, बीच में छोड़ने पर जुर्माना

पीजी कोर्स की अवधि तीन साल निर्धारित की गई है. यदि कोई छात्र तीन साल से पहले पढ़ाई छोड़ता है, तो उसे सरकार के नियमों के अनुसार 30 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा. यह नियम छात्रों को कोर्स पूरा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है.

इन विभागों में होगी पीजी पढ़ाई

मिली जानकारी के अनुसार जिन 5 विभागों में पीजी कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, वे हैं:

  • जनरल मेडिसिन
  • जनरल सर्जरी
  • पैथोलॉजी
  • माइक्रोबायोलॉजी
  • एनेस्थीसिया

हर विभाग में निर्धारित सीटों के अनुसार कुल 20 पीजी छात्रों को दाखिला दिया जाएगा.

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ

पीजी की पढ़ाई शुरू होने से:

  • मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिलेगी
  • मेडिकल कॉलेज में इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा
  • विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी

प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन में उत्साह

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जरूरी फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है. जल्द ही एडमिशन प्रक्रिया और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी भी जारी की जाएगी. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स की शुरुआत पलामू समेत पूरे प्रमंडल के लिए एक बड़ी सौगात है. इससे न सिर्फ मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी.