युवाओं को नशे में धकेलने की साजिश फेल, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को निशाना बना रहा था गिरोह, रांची में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई...

Ranchi: रांची में पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो स्कूल और कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाकर नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई कर रहा था. इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रही अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है.
 

Ranchi: नशे के तस्करों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में रांची पुलिस ने कॉलेज के छात्र- छात्राओं के बीच नशे के कैप्सूल और शिरफ की सप्लाई करने वाले गिरोह के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के पास से नशे में इस्तेमाल होने वाले टैबलेट और शिरफ बरामद हुए हैं.

क्या है पूरा मामला

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अनिल रजक नाम के एक शख्स के द्वारा रांची के रेडियम रोड के कुमार मार्केट में प्रतिबंधित नशीली दवाओं को कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच बिक्री की जा रही है, प्राप्त सूचना के आधार पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया. मामले में मिली सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी रांची के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम के द्वारा अनिल रजक उम्र करीब 42 पता रेडियम रोड कुमार मार्केट गली थाना लालपुर जिला रांची के घर पर औचक छापेमारी कर विधिवत तालाशी ली गई.

तलाशी के क्रम में अनिल रजक के पॉकेट से मादक प्रदर्श को बरामद किया गया, जिसके संदर्भ में इनसे पूछताछ करने पर इनके द्वारा मादक पदार्थों को कॉलेज के विद्यार्थियों के पास बिक्री करने की बात स्वीकार की गई. मामले उसको गिरफ्तार करते हुए लालपुर थाना में कांड दर्ज किया गया.

बरामद सामानों की सूची:-

  • ONREX Cough syrup 100ml 18 बोतल पुरी भरी हुई एक 1 बोतल थोड़ा सा खाली
  • कुल 19 बोतल गणेश छाप चौकेर वाला चादी का सिक्का एक पीस
  • Nitrosum 10 टेबलेट कुल टेबलेट की संख्या 75 पीस
  • काला रंग का रेडमी 10C स्मार्ट फोन IMEI No.- 860815060034212/00, 860815060034220/00
  • पीला रंग का झोला 1 पीस