धनबाद-झरिया रोड पर चलती पिकअप में अचानक लगी लगी, ड्राइवर-खलासी ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान..गाड़ी जलकर खाक...

Dhanbad: आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई. यह घटना झरिया थाना क्षेत्र में हुई. जानकारी के अनुसार, पुआल लदी यह गाड़ी झरिया रोड से धनबाद की ओर जा रही थी.
 

Dhanbad: धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर माइन रेस्क्यू के पास गुरुवार की रात पुआल लदी चलती पिकअप में अचानक आग लग गई. इस घटना में ड्राइवर और खलासी ने सड़क पर कूदकर अपनी जान बचाई.

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई. यह घटना झरिया थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, पुआल लदी यह गाड़ी झरिया रोड से धनबाद की ओर जा रही थी.

अहले सुबह सड़क पर आवाजाही कम थी, तभी अचानक वाहन में आग लग गई. आग लगते ही गाड़ी में सवार ड्राइवर और खलासी तुरंत बाहर निकल आए और अपनी जान बचाई.

इधर, जलती गाड़ी से बाहर निकलने के बाद ड्राइवर और खलासी ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया.

तमाम कोशिशों के बावजूद गाड़ी को बचाया नहीं जा सका और वह पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.