झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 34 प्रस्तावों पर लगी मुहर, यहां देखें वीडियो 

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में कुल 34 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति दी गई। इस बैठक का एक अहम फैसला यह रहा कि अब सिर्फ उग्रवादियों ही नहीं, बल्कि आम अपराधियों की गिरफ्तारी पर भी सरकार इनाम देगी। तय किया गया है कि ऐसे अपराधियों की धरपकड़ करने वालों को 20 लाख से 30 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।

<a href=https://youtube.com/embed/NRgq1XIJG5s?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/NRgq1XIJG5s/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

साथ ही इस बैठक में राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी दी गई। इसके साथ ही पेंशधारियों का भी महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा रिम्स के सरकारी सहायक प्राध्यपकों के प्रमोशन के लिए छाया पद की मंजूरी मिली।प्रधानमंत्री जन मन के तहत 275 आंगनबाड़ी की मंजूरी दी गई है।

साथ ही अब पुलिस में जलवाहक, मैकेनिक, बढ़ई जैसे पदों पर स्थापित कर्मियों की भी प्रोन्नति हो सकेगी। इसके लिए आज नियमावली को स्वीकृति दी गई। कर्मियों को हवलदार के पद पर प्रोन्नति मिलेगी। इन पदों पर 50% सीधी नियुक्ति और 50% सीमित प्रतियोगिता परीक्षा से होगी। पहले नियमावली नहीं होने के कारण इन्हें प्रोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा था। कैबिनेट के फैसले के बाद इस संवर्ग के पुलिसकर्मी प्रोजेक्ट भवन में अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार भी किया। 
 

खबर अपडेट जारी है...