मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन ने गिरिडीह में की मरांग बुरु की पूजा, विकास कार्यों का लिया जायजा

 
मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन ने गिरिडीह में की मरांग बुरु की पूजा, विकास कार्यों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज गिरिडीह पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला गिरिडीह दौरा था। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पारसनाथ जाकर मरांग बुरु की पूजा अर्चना की। उनके साथ गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू और राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी उपस्थित थे। नायक (पुजारी) चांदोलाल टुडू ने पारंपरिक संथाली तरीके से पूजा अर्चना करवायी। पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की उन्नति की कामना की