Jharkhand नगर निकाय चुनाव नतीजों के बाद अब Deputy Mayor की कुर्सी पर भी JMM का कब्जा...

यहां शपथ ग्रहण एवं डिप्टी मेयर चयन प्रकिया के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी ने सुमित कुमार के निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा की. यहां डीसी रामनिवास यादव ने सभी को शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद बगैर द्वेष का सभी का काम करेंगे ऐसी उम्मीद है.
 
Giridih: नगर निगम के मेयर के बाद डिप्टी मेयर पद पर भी झारखंड मुक्ति मोर्चा का कब्जा हो गया है. यहां डिप्टी मेयर के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति सदस्य सुमित कुमार निर्विरोध चुने गए हैं.

इससे पहले समाहरणालय में निर्वाचित मेयर एवं वार्ड पार्षद से उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त मनोज कुमार ने शपथ दिलवायी गई. यहां मेयर प्रमिला मेहरा के अलावा सभी 36 वार्ड पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. इस दौरान डीसी राम निवास यादव, उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी मौजूद रहीं.

यहां शपथ ग्रहण एवं डिप्टी मेयर चयन प्रकिया के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी ने सुमित कुमार के निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा की. यहां डीसी रामनिवास यादव ने सभी को शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद बगैर द्वेष का सभी का काम करेंगे ऐसी उम्मीद है.

पूरी ईमानदारी के साथ शहर के विकास का प्रयास किया जाएगा. पूरी कोशिश होगी कि गिरिडीह शहर ने सिर्फ स्वच्छ और सुंदर हो बल्कि विकास के कई काम भी यहां हो. शहरवासियों को भी किसी प्रकार की समस्या नहीं हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. -प्रमिला मेहरा, मेयर, गिरिडीह नगर निगम.

सभी वार्ड पार्षदों का समर्थन मिला है. जो पुराने पार्षद फिर से जीत कर आए थे उनका विशेष सहयोग रहा. हमलोगों ने सामंजस्य बनाने का प्रयास किया जिसमें हमलोग सफल रहे. आगे की रणनीति मिल बैठकर तय की जाएगी. सरकार की स्तर से भी जिस प्रकार का सहयोग लेना पड़ेगा लेंगे. इस बार निश्चित तौर पर शहर की तस्वीर बदलेंगे. -सुमित कुमार, डिप्टी मेयर.