सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद रामगढ़ मामले में मुख्यमंत्री ने उठाया कदम, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े

Ramgarh: मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने रामगढ़ पुलिस को टैग करते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही झारखंड पुलिस को टैग करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त योग्य नहीं हैं और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए. 

 

Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला थाना पुलिस पर 500 रुपये नहीं देने पर एक मछली व्यवसायी के बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. आरोप है कि घटना के कारण वाहन में रखी लाखों रुपये मूल्य की मछलियां समय पर तालाब तक नहीं पहुंच सकीं, जिससे व्यवसायी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. 

वायरल वीडियो के बाद मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान 

मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने रामगढ़ पुलिस को टैग करते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही झारखंड पुलिस को टैग करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त योग्य नहीं हैं और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए. 

.@RamgarhPolice तत्काल संज्ञान लें एवं दोषी कर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

.@JharkhandPolice ये स्थिति बिल्कुल बर्दास्त के काबिल नहीं है। ऐसी स्थिति दुबारा ना हो - यह सुनिश्चित करें। https://t.co/y5OuvM59A1

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 4, 2026

.@RamgarhPolice तत्काल संज्ञान लें एवं दोषी कर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

.@JharkhandPolice ये स्थिति बिल्कुल बर्दास्त के काबिल नहीं है। ऐसी स्थिति दुबारा ना हो - यह सुनिश्चित करें। https://t.co/y5OuvM59A1

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 4, 2026


एसपी ने एसडीपीओ को सौंपी जांच की जिम्मेदारी 

मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने एसडीपीओ रामगढ़ आलोक रंजन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. एसपी ने मामले की जांच कर प्रतिवेदन जल्द समर्पित करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों को वाहन जांच अभियान के दौरान संवेदनशील एवं पेशेवर तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है. 

रामगढ़ एसपी ने मामले में की जा रही कार्रवाई की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. 

क्या है पूरा मामला ? 

जानकारी के अनुसार गोला-मुरी रोड स्थित पूरबडीह फुटबॉल मैदान के पास  गुरुवार को गोला थाना पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान मछली व्यवसायी के बेटे के साथ कथित मारपीट और 500 रुपये मांगने का आरोप सामने आया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया और मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लिया.