झारखंड वालों ALERT! झारखंड के 6 जिलों में लार्ज एक्सेस बारिश रिकॉर्ड, एक बार फिर येलो अलर्ट जारी...
Jharkhand Weather News: काफी दिनों बाद झारखंड के रांची में पिछले 24 घंटे में अच्छी खासी धूप देखी गई. इस दौरान यहां बारिश ना के बराबर रही. बस दोपहर वक्त हल्की बूंदाबांद 5 मिनट के लिए देखी गई. उसके बाद करकराती धूप, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली. क्योंकि 48 घंटे में इतनी बारिश हुई कि सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया, लेकिन धूप की वजह से एक बार फिर से जनजीवन पटरी पर आते हुए दिखाई दिया.
वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड में 5 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि राज्य में 22 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. वहीं, कुछ जगह 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली आंधी के साथ गरज के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहना चाहिए.
रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटों में 6 जिलों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान रांची समेत कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू और हजारीबाग जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अन्य जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI गुरूवार का है
वहीं, झारखंड में 1 जून से लेकर अब तक 1113.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य वर्षा 927.9 सामान्य से 20 फीसदी अधिक है. वहीं, रांची में इस अवधि में 1413.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि 944.8 मिमी से 50 फीसदी अधिक है. राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग सामान्य वर्षा हुई. एक दिन में 7.3 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए. इस दौरान 7.2 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 2 फीसदी कम है. अगर पूरे राज्य की बात करें, तो राज्य में सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश हुई है. राज्य में 935.3 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य माना जाता है, लेकिन इस बार 1119.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है.
| कहां हुई वर्षा | कितनी हुई वर्षा |
|---|---|
| उंटारी रोड | 85.2 मिलीमीटर |
| सिसई | 69.0 मिलीमीटर |
| लातेहार बालूमाथ | 41.0 मिलीमीटर |
| नावाडीह | 37.0 मिलीमीटर |
| हजारीबाग डीवीसी | 35.6 मिलीमीटर |
| बड़कागांव | 34.0 मिलीमीटर |
| मांडू डीवीसी | 33.1 मिलीमीटर |
| राजधनवार | 33.0 मिलीमीटर |
| जगरनाथपुर | 28.6 मिलीमीटर |
| रामगढ़ | 26.4 मिलीमीटर |
| बारियातू | 23.0 मिलीमीटर |
| बोकारो थर्मल | 22.4 मिलीमीटर |
| शिलाईचक | 17.5 मिलीमीटर |
| तेनुघाट | 17.0 मिलीमीटर |
| हेंदगिर | 15.8 मिलीमीटर |
| भरनो | 15.4 मिलीमीटर |
| कोनेर | 12.2 मिलीमीटर |
| परसाबाद | 11.8 मिलीमीटर |