इन युवकों की होशियारी ने 12 दिनों से हुए लापता अंशु और अंशिका को मिलाया अपने मां-बाप से, जानें पूरी कहानी...

Ramgarh: रांची के धुर्वा से दोनों मासूम अंश और अंशिका 2 जनवरी से लापता हुए थे. उन्हें खोजने के लिए रांची पुलिस ही नहीं बल्कि झारखंड सहित तमाम राज्यों की पुलिस जुटी हुई रही. लेकिन इसका पटाक्षेप हुआ रामगढ़ जिले के रजरप्पा के अहमद नगर में. स्थानीय युवकों की होशियारी और सजकता ने पुलिस को राहत की सांस दिलाई...
 
Ramgarh: झारखंड की राजधानी रांची से लापता दो मासूमों को 12 दिनों के बाद रामगढ़ जिले से सुरक्षित बरामद कर लिया गया. इस बरामदगी में स्थानीय युवकों की होशियारी काम आई. जिससे अपने माता-पिता से बिछड़े दोनों मासूम अब घर पहुंच गए हैं.
रांची के धुर्वा से दोनों मासूम अंश और अंशिका 2 जनवरी से लापता हुए थे. उन्हें खोजने के लिए रांची पुलिस ही नहीं बल्कि झारखंड सहित तमाम राज्यों की पुलिस जुटी हुई रही. लेकिन इसका पटाक्षेप हुआ रामगढ़ जिले के रजरप्पा के अहमद नगर में. स्थानीय युवकों की होशियारी और सजकता ने पुलिस को राहत की सांस दिलाई.
सबसे पहले युवकों ने मासूम अंश और अंशिका की पहचान की और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने दोनों मासूमों को बरामद कर लिया और साथ ही एक महिला और एक पुरुष को भी हिरासत में लिया.