झारखंडवालों सावधान! आज 14 जिलों में बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का अलर्ट...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. रांची, हजारीबाग समेत 14 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.
 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 अगस्त को राज्य में बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। IMD के झारखंड वार्निंग बुलेटिन में 17 और 18 अगस्त को Very Heavy Rain तथा Thunderstorm & Lightning का अलर्ट दिया गया है। 

रांची समेत कई इलाकों में बारिश के आसार

राजधानी रांची, हजारीबाग समेत राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है।

आंधी और वज्रपात को लेकर सावधानी जरूरी

बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। किसान और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें।

18 अगस्त को भी जारी रहेगा अलर्ट

IMD के अनुसार, झारखंड में 18 अगस्त को भी बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-वज्रपात की स्थिति बन सकती है। वहीं 19 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है। 

मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने और तेज बारिश या वज्रपात के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।