Bhartiya Janta Party 15 नवंबर को पूरे राज्य में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाएगी, रांची में निकलेगा शौर्य यात्रा जुलूस
खूंटी में होगा मुख्य कार्यक्रम, उलिहातु में माल्यार्पण
बाबूलाल मरांडी ने बताया कि खूंटी जिले में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा. पार्टी नेता और कार्यकर्ता बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचेंगे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. उन्होंने कहा, “बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आदिवासी आंदोलन को नई दिशा दी. उनका संघर्ष देश के आत्मसम्मान और अधिकारों की लड़ाई था.” रांची में ओल्ड सेंट्रल जेल परिसर स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय एवं स्मृति पार्क से शौर्य यात्रा (जुलूस) निकलेगी. यह जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए कोकर में समाप्त होगा.
सरकारी आयोजन से अलग कार्यक्रम
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से भी 15 नवंबर को आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित होगा, लेकिन भाजपा जन-भागीदारी के साथ अलग कार्यक्रम करेगी. उन्होंने बताया कि सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के स्मारक स्थलों की सफाई करें और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करें. गौरतलब है कि 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग कर झारखंड राज्य का गठन किया गया था.