भाजपा सांसद बिद्युत वरण महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाक़ात

 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज लोकसभा सांसद बिद्युत वरण महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आमंत्रित करते हुए आग्रह किया कि वे पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के भालुकबिंधा गांव में स्वतंत्रता सेनानी चानुक महतो की प्रतिमा के अनावरण समारोह में सम्मिलित हों।

जानकारी के अनुसार, वीर शहीद चानुक महतो स्मारक समिति (चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम) द्वारा 15 मई 2025 को चानुक महतो की प्रतिमा स्थापित करने और उसका अनावरण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।