भाजपा सांसद दीपक प्रकाश बने राज्यसभा सचेतक 

 
झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश राज्यसभा में भाजपा के सचेतक बनाये गये हैं। नई जिम्मेदारी दिये जाने पर दीपक प्रकाश ने पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। दीपक प्रकाश ने कहा कि नये दायित्व पर वे ईमानदारी से काम करेंगे और संबंधित समस्याओं का हल करने का प्रयास करेंगे। बताते चलें कि दीपक प्रकाश को बिहार भाजपा का सह प्रभारी भी बनाया गया है। जेपी नड्डा ने इस आशय का पत्र 5 जुलाई को जारी किया था।