न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर भाजपा:रांची में SSP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, रिम्स डेंटल छात्रा दुष्कर्म मामले में सख्त कार्रवाई की मांग

Ranchi: भाजपा (Bharatiya Janata Party)ने इस घटना का विरोध करते हुए रांची में SSP (Senior Superintendent of Police) कार्यालय का घेराव कियाऔर त्वरित व सख्त न्याय (स्पीडी ट्रायल और कड़ी सजा)की माँग उठाई. इससे पुलिस प्रशासन के साथ तीखी नोंकझोंक और नारेबाजीहुई. भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य में महिला सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा हैऔर वह कानून-व्यवस्था में सुधारकी मांग कर रही है.
 
 

Ranchi: यह मामला रांची (झारखंड), भारत से है जहाँ RIMS की डेंटल छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक तनाव बढ़ गया है. रिम्स डेंटल छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले में महानगर भाजपा ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से जुलूस निकाला और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की. इस दौरान पुलिस द्वारा मुख्य गेट बंद किए जाने से आक्रोशित महिलाओं ने उसे तोड़ने का प्रयास किया. 

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखा है,

क्या हुआ?

रांची में एक डेंटल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घटना सामने आई है. आरोप है कि उस छात्रा के खाने में नशीला पदार्थ मिलाया गया जिसे खाने के बाद वो बेहोश हो गई और उसके साथ उसके साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.इस घटना के बाद छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोग भी सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अदालत में जल्दी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं

बीजेपी ने हेमंत सरकार पर लगया आरोप

इस घटना के विरोध में आंदोलन करने पहुंची महिलाओं का आक्रोश खुलकर दिख रहा था. महिलाएं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं और दोषी लोगों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही थी. भाजपा नेता आरती कुजूर ने कहा कि जिस तरह राज्य में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और सरकार नींद से सोई हुई है इससे साफ पता चलता है कि राज्य में शासन प्रशासन कैसे चल रहा है.

उन्होंने कहा कि एक मेडिकल डेंटल छात्रा का दुष्कर्म होता है और शर्म की बात है कि पुलिस एफआईआर करने में 2 दिन लगा देती है. महानगर भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पायल सोनी कहती हैं कि यह सरकार महिला विरोधी है और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जब से राज्य में सरकार बनी है, महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हो गई हैं. अपराध चरम पर है, जिसकी शिकार आए दिन महिलाएं हो रही हैं.

राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं- नवीन जायसवाल

महानगर भाजपा द्वारा एसएसपी कार्यालय घेराव का नेतृत्व पार्टी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल कर रहे थे, जिसमें महिला मोर्चा से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं. इस मौके पर भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. मेडिकल छात्रा के साथ जिस तरह से गैंगरेप की घटना हुई और उसके बाद पुलिस की जो भूमिका रही है वह काफी चिंताजनक रहा.

भाजपा के द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद किसी तरह से आनन फानन में एफआईआर की गई. इस मामले में एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि इस तरह के मामले में पुलिस सक्रियता दिखाएं और जो भी दोषी लोग हैं उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना सामने न आए.

मगर राज्य में पुलिस प्रशासन की लापरवाही की वजह से आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चुप नहीं बैठेगी. कल मशाल जुलूस के बाद हम लोगों ने आज एसएसपी आवास का घेराव करने का निर्णय लिया.