भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाते हुए कहा- झारखंड में अपराधी चला रहे समानांतर सरकार...

Palamu: इसी बातचीत के क्रम में आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर आरोपों की बौछार कर दी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की वर्षों की सरकार ने पिछले छह वर्षो में छह काम नहीं किए हैं. राज्य में भय का शासन बढ़ा है एवं अपराधी हावी हुए हैं.
 

Palamu: झारखंड में अपराधी समानांतर सरकार चला रहे है. यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने लगाया है. आदित्य साहू निकाय चुनाव को लेकर पलामू के इलाके के दौरे पर हैं. शनिवार को पलामू में मीडिया से बातचीत की. इसी बातचीत के क्रम में आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर आरोपों की बौछार कर दी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की वर्षों की सरकार ने पिछले छह वर्षो में छह काम नहीं किए हैं. राज्य में भय का शासन बढ़ा है एवं अपराधी हावी हुए हैं.

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में केंद्रीय बल एवं सीसीटीवी लगाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात की थी. राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती का आश्वासन मिला था. पूरी मांग की एक कॉपी को केंद्रीय गृह मंत्री को भी भेजा गया था.

मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश

आदित्य साहू ने बताया कि मेदिनीनगर नगर निगम के प्रत्याशी अरुणा शंकर मतदान केंद्र पर सीसीटीवी लगाने एवं बलों की तैनाती को लेकर हाईकोर्ट गई थीं. जिसके बाद हाई कोर्ट ने मतदान केंद्र पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया है. आदित्य साहू ने कहा कि निकाय चुनाव पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की पहली नजर है. गड़बड़ी होने पर एक-एक कार्यकर्ता आंदोलन करेगा. प्रेस कॉंफ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, श्यामनारायण दुबे, आनंद शंकर समेत कई लोग मौजूद रहे.