भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप वर्मा के शपथ ग्रहण पर जताया हर्ष

 
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने आज देश के उच्च सदन राज्यसभा में शपथ ग्रहण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने डॉ प्रदीप वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डॉ वर्मा सदन ने झारखंड की आवाज बनेंगे।