बंगाल में भाजपा की जीत तय, अराजकता के दौर से निकलना चाहती है जनता: अन्नपूर्णा देवी
Koderma: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी एक सरकारी कार्यक्रम को लेकर कोडरमा पहुंची है. जहां उन्होंने धनबाद रेल मंडल समेत अन्य रेल अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन निर्माण और स्टेशनों में सुविधाओं के लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान मीडिया द्वारा बंगाल चुनाव को लेकर किए सवाल पर उन्होंने बंगाल में भाजपा की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि 4 तारीख के नतीजा सामने आने के बाद वे कोडरमा के लोगों के साथ जश्न भी मनाएंगी और उन्हें मिठाइयां भी बाटेंगी.
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा की बंगाल में अराजकता का शासन कायम था और वहां बुआ भतीजे का राज चल रहा था. आम लोगों की सुनने वाला कोई नहीं था. ऐसे में त्रस्त होकर बंगाल की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है, जो 4 तारीख को नतीजे के रूप में सामने आएगा. उन्होंने कहा कि बंगाल में कट मणि की सरकार चल रही थी. जिससे परेशान होकर लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है.
बंगाल में 7 हजार से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद हो चुके हैं: अन्नपूर्णा देवी
मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जो बंगाल कभी ब्रेन और बुद्धिजीवियों के लिए जाना जाता था, आज उस राज्य में अराजकता की स्थिति है. लोग बंगाल से पलायन कर रहे हैं और मौजूदा सरकार से त्रस्त हैं. उन्होंने कहा कि आज बंगाल में सात हजार से ज्यादा कल कारखाने बंद हो चुके हैं. इन सब से त्रस्त होकर इसबार बंगाल की जनता ने बदलाव का रास्ता चुना है. ऐसे में मंत्री अन्नपूर्णा देवी को उम्मीद है कि बंगाल में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.