Bokaro ESL Steel Plant Accident: गैस हादसे में दो की मौत, वेदांता प्लांट में मचा हड़कंप!

Bokaro:  झारखंड के बोकारो स्थित वेदांता ESL स्टील लिमिटेड के प्लांट परिसर में रविवार को गैस के संपर्क में आने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई है. कंपनी के अनुसार, इनमें एक उसका एग्जीक्यूटिव था, जबकि दूसरा बिजनेस पार्टनर के अधीन इंजीनियर के रूप में कार्यरत था.
 
 

Bokaro:  झारखंड के बोकारो स्थित वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड के प्लांट परिसर में रविवार को गैस के संपर्क में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना से संबंधित क्षेत्र में शोक का माहौल है।

एक कंपनी का एग्जीक्यूटिव, दूसरा इंजीनियर

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, मृतकों में एक ईएसएल स्टील लिमिटेड का एग्जीक्यूटिव था, जबकि दूसरा कंपनी के बिजनेस पार्टनर के अधीन इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। गैस के संपर्क में आने के बाद दोनों को प्रारंभिक जांच के उपरांत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद दोनों को बचाया नहीं जा सका।

फिलहाल, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दोनों किस प्रकार की गैस के संपर्क में आए थे, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

कंपनी ने जताया दुख, स्वतंत्र जांच का आश्वासन

हादसे पर ईएसएल स्टील लिमिटेड ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कंपनी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में दोनों परिवारों को हरसंभव सहायता और सहयोग दिया जा रहा है।

कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, घटना की स्वतंत्र जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे।

जांच के निष्कर्षों का इंतजार

प्लांट परिसर में हुए इस हादसे के बाद अब घटना की परिस्थितियों और संभावित कारणों को लेकर जांच के निष्कर्षों का इंतजार है। फिलहाल, गैस के प्रकार और हादसे के सटीक कारणों को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।