स्वर्णरेखा नदी किनारे जिंदा बम मिलने से हड़कंप, घाटशिला में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर...

Ghatsila: घाटशिला में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है. शहर के स्वर्णरेखा नदी किनारे संदिग्ध जिंदा बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.
 
Ghatsila: जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी किनारे एक बार फिर संदिग्ध जिंदा बम बरामद किया गया है. सूचना मिलते ही भारतीय सेना की विशेष टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों में भय का माहौल है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी किनारे टहल रहे कुछ स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध वस्तु देखी, जिसकी बनावट बम जैसी प्रतीत हो रही थी. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन आसपास के इलाकों को खाली कराया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी.
घटना की गंभीरता को देखते हुए झारखंड पुलिस ने बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को बुलाया. विशेषज्ञ टीम ने मौके का निरीक्षण कर संदिग्ध वस्तु की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में इसे जिंदा बम होने की आशंका जताई गई है, हालांकि अंतिम पुष्टि तकनीकी जांच के बाद ही की जाएगी.
अभी भी बम विस्फोट की संभावना
सेना टीम का नेतृत्व कर रहे कैप्टन आयुष कुमार सिंह ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि यह वस्तु जिंदा बम (करीब 227 किलोग्राम) प्रतीत हो रही है और इसमें अभी भी विस्फोट की संभावना बनी हुई है. उन्होंने कहा कि फिलहाल बम के प्रकार, उसकी स्थिति और मारक क्षमता का विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है. जांच रिपोर्ट सैन्य मुख्यालय को भेजी जाएगी, जिसके बाद निर्देश मिलने पर इसे निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. हालांकि,‎ डिफ्यूज कब किया जाएगा, इसे लेकर अभी तक ‎कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.
पहले भी मिल चुके हैं बम
गौरतलब है कि इससे पहले 17 मार्च को ‎भी इसी क्षेत्र में मिले दो बम को बहरागोड़ा पुलिस‎ की पहल पर सेना की टीम ने सफलतापूर्वक डिफ्यूज ‎किया था. उस दौरान, सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए, बम को बालू की बोरियों से ढककर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया था.