BREAKING NEWS: निलंबित IAS विनय चौबे चार दिन की एसीबी रिमांड पर, नहीं मिली राहत, बढ़ी मुश्किलें

 

Jharkhand (Hazaribagh) Desk: हजारीबाग झारखंड में जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई अब तेज हो गई है. हजारीबाग के पूर्व डीसी विनय चौबे निगरानी वाद संख्या 9/25 में मंगलवार को हजारीबाग कोर्ट में उपस्थित हुए. उनकी उपस्थिति अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सह विशेष न्यायालय (निगरानी) आशा देवी भट्ट के कोर्ट में हुई. अदालत ने पुलिस रिमांड की मांग को मंजूरी देते हुए उन्हें चार दिनों के लिए एसीबी की कस्टडी में भेज दिया.  इसके बाद एसीबी की टीम उन्हें हजारीबाग जेपी केंद्रीय कारा से रिमांड पर लेकर आयी.

जानकारी के मुताबिक उनसे जानकारी हासिल करने के लिए निगरानी विभाग के द्वारा उन्हें रिमांड पर लिए जाने का आवेदन दाखिल किया गया था. याद हो कि, हज़ारीबाग में करीब 2.75 एकड़ खास महाल की ज़मीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले में वह आरोपी बनाये गए हैं.

मुख्य बातें:
शराब घोटाले में आरोपित और निलंबित IAS विनय चौबे को एसीबी ने रिमांड पर लिया
हजारीबाग खास महाल जमीन घोटाले से जुड़े केस में होगी पूछताछ
रांची स्थित एसीबी स्पेशल कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजने की दी मंजूरी
चार दिनों तक एसीबी की टीम करेगी गहन पूछताछ

एसीबी ने विनय चौबे से हजारीबाग खासमहाल जमीन घोटाले से जुड़े कई बिंदुओं पर पूछताछ शुरू कर दी है. जांच एजेंसी का कहना है कि पहली नज़र में हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त रहते हुए विनय चौबे की संलिप्तता के सबूत मिले हैं. इस आधार पर अदालत में भी एसीबी ने जानकारी दी थी.

चार दिनों तक होगी पूछताछ

एसीबी अब आने वाले चार दिनों में जमीन घोटाले से जुड़ी फाइलों और दस्तावेजों के संबंध में IAS अधिकारी से गहन पूछताछ करेगी. एजेंसी को उम्मीद है कि इस दौरान मामले से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं.