CUJ में CBI की रेड, दूसरे दिन भी कैंपस में CBI कर रही जांच.. किस मामले को लेकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड आया CBI के घेरे में...

Ranchi: सीबीआई की टीम विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में डेरा डाले हुए है. एक बड़े हॉल में अधिकारी बैठकर विभिन्न दस्तावेजों, फाइलों और आधिकारिक रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं. शिकायतों से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात विश्वविद्यालय प्रबंधन से मांगे गए हैं. साथ ही कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि तथ्यों का मिलान किया जा सके और आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सके.
 

Ranchi: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के विभिन्न विभागों में वित्तीय अनियमितता को लेकर सीबीआई की जांच लगातार दूसरे दिन भी जारी रही. बुधवार को सीबीआई की टीम एक बार फिर से सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची है और वहां विभिन्न विभागों की फाइलें खंगाल रही है.

रांची के चेरी मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नियुक्तियों में गड़बड़ी, टेंडर घोटाला और वित्तीय अनियमितता मामले को लेकर सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है. बुधवार को लगातार दूसरे दिन सीबीआई की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची और फाइलों को खंगाला. सीबीआई सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान एजेंसी ने यूनिवर्सिटी में सामान की खरीदारी, निर्माण कार्य में हुए टेंडर और नियुक्ति से संबंधित फाइलों की एक-एक कर खंगाला. मंगलवार को एजेंसी ने 100 से ज्यादा फाइलें जब्त कर ली थी.

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हुई गड़बड़ी से जुड़े कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनकी गहराई से जांच की जा रही है. सीबीआई की टीम के द्वारा सेंट्रल यूनिवर्सिटी से जुड़े अधिकारियों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है.

आपको बता दें कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी, टेंडर में घोटाला और वित्तीय लेनदेन में बरती गई अनियमितता को लेकर सीबीआई जांच कर रही है. मंगलवार को इन्हीं मामलों को लेकर सीबीआई की टीम सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची थी. मंगलवार को सीबीआई की टीम ने करीब सात घंटे तक जांच की थी. जिसके बाद एक बार फिर बुधवार को सीबीआई की टीम सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंची है और फाइलें खंगाल रही है.