मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन देंगे इस्तीफा, राज्यपाल ने शाम साढ़े 7 बजे मिलने का दिया समय 

 

हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे। वहीं चंपाई सोरेन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। आज ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम साढ़े 7 बजे हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन राज्यपाल से मिलने जाएंगे। मुख्यमंत्री चंपाई राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे और हेमंत शपथ ग्रहण के लिए समय मांगेंगे। गौरतलब है कि राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन अभी चेन्नई में हैं। वे आज शाम तक रांची लौटेंगे। इसके बाद वे सीधे राजभवन जाएंगे।

बताते चलें कि इससे पहले रांची में मुख्यमंत्री आवास में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। सभी विधायकों को मुख्यमंत्री आवास में ही रहने को कहा गया है।