झारखंड में CM का चेहरा बदलना लगभग तय 

 

झारखंड की सियासत में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों और विधायकों की बैठक जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। वहीं चंपाई सोरेन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। हालांकि, अभी भी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

गौरतलब है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 5 दिन पहले जेल से रिहा हुए हैं। उनकी रिहाई के साथ ही झारखंड की राजनीति गरमा गई है। सीएम आवास पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक हो रही है। बैठक में जेएमएम-कांग्रेस और राजद के विधायक और मंत्री शामिल हैं।