राज्य में स्कूलों के समय में बदलाव, ग्रीष्मावकाश के बाद अब नई समय-सारिणी लागू

 

देशभर में बढ़ती गर्मी के कारण लोग बेहद परेशान थे। ग्रीष्मावकाश के बाद इस महीने मौसम की वजह से लगातार स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव हो रहा था। इसको ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया था. गौरतलब है कि गर्मी के चलते, स्कूलों में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक कक्षाएं संचालित हो रही थीं। हालांकि, आज यानी 1 जुलाई से राज्यभर के स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव किया जाएगा। अब राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। निजी स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत समय में बदलाव किया जाएगा। प्रधानाध्यापक, शिक्षक और अन्य कर्मचारियों को विद्यालय शुरू होने से पहले 10 मिनट पहले पहुंचना होगा।