छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कल आयेंगे झारखंड, इन क्षेत्रों में जनसभा को करेंगे सम्बोधित 

 

झारखंड में कल यानी 10 मई को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन होनेवाला है। कल वे खूंटी, लोहरदगा और सिंहभूम में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। बताते चलें कि, विष्णु देव साय पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित मणिपुर मैदान में 10.30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ लोकसभा प्रभारी डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा, पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष संजू पांडे एवं सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव भी मौजूद रहेंगे। 

पश्चिमी सिंहभूम में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री खूंटी लोकसभा के गताडीह बगीचा, प्रखंड मैदान करडेग में 12.30 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार राय, भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जिला अध्यक्ष (खूंटी) चंद्रशेखर गुप्ता, जिला अध्यक्ष (सिमडेगा) लक्ष्मण बड़ाईक भी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद विष्णु देव साय गुमला के गुमला जिले के चैनपुर के छतरपुर बगीचा मैदान में 2 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी मनोज सिंह, प्रत्याशी समीर उरांव, लोहरदगा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, गुमला जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू भी मौजूद रहेंगे।