मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 160 डॉक्टरों को अपॉइंटमेंट लेटर देकर किया सम्मानित, Health Department जल्द होगी बंपर बहाली
 

Jharkhand Desk: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के लिए काफी काम किया है. हर मामले पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया. चाहे एक बच्चे को उसके माता पिता से मिलाने का मामला हो या फिर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की योजना हो. जी हाँ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 160 चिकित्सकों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र सौंपा है।  इनमें पांच मेडिकल कालेजों के लिए जेपीएससी से नियुक्त हैं.
 
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के लिए काफी काम किया है. हर मामले पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया. चाहे एक बच्चे को उसके माता पिता से मिलाने का मामला हो या फिर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की योजना हो. जी हाँ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 160 चिकित्सकों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र सौंपा है।  इनमें पांच मेडिकल कालेजों के लिए जेपीएससी से नियुक्त हैं.

Jharkhand Desk: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के लिए काफी काम किया है. हर मामले पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया. चाहे एक बच्चे को उसके माता पिता से मिलाने का मामला हो या फिर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की योजना हो. जी हाँ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 160 चिकित्सकों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र सौंपा है. इनमें पांच मेडिकल कालेजों के लिए जेपीएससी से नियुक्त हैं. जबकि 54 सहायक प्राध्यापक हैं. अन्य चिकित्सकों में 38 विशेषज्ञ चिकित्सक है. 55 चिकित्सा पदाधिकारी तथा 13 दंत चिकित्सक हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्त चिकित्सकों से बेहतर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार उनके कार्यों का आकलन कर सम्मानित करने का काम करेगी. उन्होंने चिकित्सकों को भगवान का रूप बताया. कहा कि उनसे लोगों की बड़ी अपेक्षाएं हैं. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग में दस हजार पदों पर बहाली करेगी.

झारखंड में सरकारी चिकित्सकों की कमी को दूर करने में इन दिनों हेमंत सरकार प्रयत्नशील है. इसके तहत झारखंड लोक सेवा आयोग और एनएचएम से चयनित करीब 175 सहायक प्राध्यापक और विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बांटे. झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के अलावा विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे. नवनियुक्त ये चिकित्सक राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित किए जायेंगे.

झारखंड में मिलता है संविदा पर कार्यरत चिकित्सकों को ज्यादा पैसा

इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है जहां संविदा पर कार्यरत चिकित्सकों को दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा पैसा मिलता है. उन्होंने कहा कि झारखंड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 146 रिक्त पदों में हमें करीब 100 ही विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं. अभी भी 50 पद खाली हैं जबकि सरकार ने इन चिकित्सकों को अपने इच्छानुसार पोस्टिंग और पैसे का सुविधा दिया है.

जिसका जो काम उसका वैसा सम्मान: सीएम

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवचयनित चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि आपको भगवान कहा जाता है, इसलिए आप पर जिम्मेदारी के साथ साथ लोगों का विश्वास भी टिका है. झारखंड के स्वास्थ्य के संदर्भ में बहुत कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने बताया कि आप सब लोगों ने अपने करियर में स्वास्थ्य का क्षेत्र चुना है, उम्मीद है आपके उपर इस राज्य के गरीब लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी है. इसलिए मैं कह सकता हूं कि आज भगवानों की नियुक्ति हो रही है. आप सभी लोगों का सहयोग लेकर राज्य में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे बहाल हो यह कोशिश राज्य सरकार द्वारा की जा रही है.

स्वास्थ्य का क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है, जहां आजीवन इस पर रिसर्च किया जा सकता है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज तरह- तरह की चुनौती आ रही है. आज बच्चे मोबाइल देखते देखते बीमार हो रहे हैं. पर्यावरण दुषित होने से लोग बीमार हो रहे हैं. समस्या भी हम ही लोग पैदा कर रहे हैं और इसका समाधान भी हमें ही निकालना होगा: हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन ने कोरोना का ज्रिक किया

मुख्यमंत्री ने कोरोना का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक ऐसा बीमारी आई, जिसमें खुद लोगों को घर में बंद होना पड़ा. ऐसे में हम लोग प्रवासी मजदूरों को लाने में लगे रहे. एक बेहतर प्रबंधन के कारण इस चुनौती को पार करने में इस कदर सफल रहे. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस लड़ाई को हम लोगों ने बेहतर ढंग से इस चुनौती को पार करने में सफल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सक को सम्मानित भी किया जाना चाहिए, जिससे इनका मनोबल बढ़ने के साथ साथ दूसरों को भी प्रेरणा मिल सके.