शपथ ग्रहण करते ही शहीदों को नमन करने पहुंचे मुख्यमंत्री 
 

 

झारखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शपथ ग्रहण के बाद रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो- कान्हू उद्यान में अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा- सुमन अर्पित किया।