धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की 
 

 

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राजधानी रांची के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन एवं  मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।